गरियाबंद के घने वनों के कांडसर ग्राम में स्थित गौ शाला में पांच दिवसीय गौ मेला
A five-day cow fair was organised at the cowshed in Kandsar village in the dense forests of Gariaband.

देवीचरण ठाकुर
गरियाबंद के घने वनों के कांडसर ग्राम में स्थित गौ शाला में पांच दिवसीय गौ मेला,विश्व शांति यज्ञ की शुरुआत गौ माता के स्वागत के साथ शुरू हो गई है।प्रकृति के प्रति प्रेम जागृत करने विगत 20 सालों चले आ रहे इस अनूठे रिवाज को शुरुआत हमेशा की तरह गौ शोभा यात्रा से शुरू हुई। गौ शाला संचालक बाबा उदयनाथ गौ माता के साथ पहुंचे और आश्रम आयोजन शाला के लिए निकले।जिनका स्वागत गौ सेवा आयोग अध्यक्ष बिशेश्वर पटेल , योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा,बिलासपुर संघ कार्यकाल प्रभारी महावीर सिंह की अगुवानी में हुई ,3 किमी तक निकली विशाल शोभा यात्रा में स्थाननिय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।खास बात यह रही कि गौ माता के साथ साथ पांच दिवसीय आयोजन के अन्य अतिथि अंबू वृक्ष, अर्क पौध और वायु साथ साथ चल रहे थे।पूरे रस्ते भर सफेद नए कालीन बिछा हुआ था।गौ यात्रा के दरम्यान उनके पग के नीचे आकर श्रद्धालु गौ पग बाधा का पुण्य लाभ ले रहे थे।इस बार इस आयोजन में निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है।




