रायपुर। देश ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी नशे ने युवाओं के जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। रोज नशे के हालात में युवा किसी ना किसी अपराध को अंजाम देते आ रहे हैं, अभी कुछ देर पूर्व ही राजधानी रायपुर में फिर नशे में एक युवक ने राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके में जमकर उत्पात मचाया । मामला है राजधानी रायपुर के बुढ़ातालाब के पास कैलाशपुरी चौक का जहां पान ठेले में सिगरेट लेने को लेकर विवाद किया । नशे की हालत में पान ठेले के संचालक महेश देवांगन पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके कारण पान ठेला संचालक के चेहरे पर गंभीर चोट आयी है । आधे घंटे तक यह चलता विवाद चलता रहा. भीड़ ने उक्त युवक को पकड़ कर पीट भी दिया है । किसी ने पुलिस को जब सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस और आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है ।
राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके में नशेड़ी युवक ने मचाया उत्पात
