दस लाख की पुलिया बनी मुसीबत — नाली अधूरी, भ्रष्टाचार पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

A culvert worth Rs 10 lakh has become a problem – the drain is incomplete, villagers are angry over corruption!

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

दस लाख की लागत से बनी पुलिया और नाली बनी लोगों की मुसीबत! ग्राम पंचायत टिकैतनपुरवा के रामनगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
रीवा। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकैतनपुरवा के ग्राम रामनगर में दस लाख की लागत से बनी पुलिया और नाली निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया तो बना दी गई, लेकिन पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया, जिससे बरसात के दिनों में गांव की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। वहीं, ग्राम पंचायत में बनाई गई नाली भी आधा-अधूरा निर्माण होकर रह गई है। कहीं नाली पर ढक्कन नहीं लगाए गए, तो कहीं मलबा और गड्ढों के कारण लोगों की जान पर बन आई है। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी और बच्चे इस अधूरे निर्माण के चलते कई बार गिर चुके हैं।
जब ग्रामीणों ने सरपंच से शिकायत की तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा — “यह मेरा काम नहीं, पुरानी नाली है। इसका पैसा पहले ही निकल चुका है।”
ग्रामीणों का आरोप है कि इस वर्ष जो नया निर्माण हुआ है, वह भी घटिया गुणवत्ता का है और बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया।रामनगर के निवासियों में भारी आक्रोश है, और वे जिम्मेदारों के खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं।
Exit mobile version