छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ को अडाणीगढ़ बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है : अमित जोगी
A conspiracy is being hatched to turn Chhattisgarh into Adanigarh: Amit Jogi

लोकेशन- भिलाई
रिपोर्टर -जस्सू
भिलाई – आज अमित जोगी भिलाई में होटल समायरा इन में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा जिसमें छत्तीसगढ़ की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। निजीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा की लगातार छत्तीसगढ़ को अडाणीगढ़ बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी की जो सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है, उसके तीन उद्देश्य है पहला उद्देश्य उत्तर छत्तीसगढ़ का कोयला अडानी को देना दूसरा उद्देश्य मैदानि इलाकों का जो सीमेंट उद्योग है ,स्टील उद्योग है, पावर उद्योग है वह अदानी को सौपना और जो तीसरा उद्देश्य है जो हमारा दक्षिण छत्तीसगढ़ का इलाका है बस्तर का इलाका है वहां लोह अयस्क अडानी को देना। यह तीन उद्देश्यों पर ही सरकार काम कर रही है फूट डालो और राज करो छत्तीसगढ़ियों को लड़ाने के लिए कभी धर्म के नाम पर, कभी जाति के नाम पर, कभी भाषा के नाम पर, बाहरी अंदरी के नाम पर, लडाया जा रहा है फुट डाला जा रहा है ताकि छत्तीसगढ़ को पूरा अडानीगढ़ बनाया जाए और यह हम होने नहीं देंगे।
*आरएसएस की राजनीति पे कांग्रेस द्वारा कोई पेहेल नहीं की जा रही है* इस सवाल पर उन्होंने कहा—–प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी आर एस एस मुक्त बनाया जाए। भारतीय जनता पार्टी आरएसएस मुक्त बनाया जाए। जो राजनीति आर एस एस कर रही है आरएसएस की संस्थाएं कर रही है हमारे इतिहास को हमारे महापुरुषों को मिटाने की जो राजनीति कर रही है पूरे प्रदेश को एक औद्योगिक घराने को सौंपने की जो यह राजनीति हो रही है इससे लड़ने के लिए सारे विपक्षी दलों को एक होना पड़ेगा आज हो या कल हो अगर हम आपस में ही लड़ते रहे तो इसका सीधा-सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है यह बात कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भी समझनी चाहिए मैं तो इस बात को समझ चुका हूं।
*जनता जोगी कांग्रेस का विलय कांग्रेस पार्टी में कब तक इस सवाल पर उन्होंने कहा* इनकमिंग पूरी तरह बंद हो चुका है केवल आउटगोइंग हो रहा है लेकीन देश हीत में प्रदेश हीत में हमने जो प्रदेश की एकमात्र मान्यता प्राप्त पार्टी है हमने विलय करने का प्रस्ताव कांग्रेस को दिया और मुझे पूरा विश्वास है कि सही समय पर हमेशा की तरह कांग्रेस पार्टी सही निर्णय लेगी।
*एस आई आर के सवाल पर उन्होंने कहा* मैं ने स्पष्ट कर दिया एक ही शब्द में शुद्धिकरण उनके हिसाब से जो प्रदेश में दलित वर्ग के लोग हैं सतनामी वर्ग के लोग हैं आदिवासी वर्ग के लोग हैं अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हैं जो बीजेपी की फासीवादी सोच से वास्ता नहीं रखते हैं यह सारे लोग अशुद्ध हैं और उनका नाम शुद्धिकरण के नाम से मतदाता सूची से हटा दिया ना चाहिए यह अगर एस आई आर की प्रक्रिया है तो इस प्रक्रिया से हमें कोई वास्ता नहीं है और आपसे मैं अपील कर रहा हूं कि जितने भी सेक्यूलर दल है उनको अब यह चुनाव की जितनी भी प्रक्रिया है उसका बहिष्कार करना चाहिए ना हम एस आई आर में सम्मिलित होंगे ना चुनाव में सम्मिलित होंगे जब तक की पारदर्शिता को पुनः स्थापित नहीं कर दिया जाता है।
*नक्सली हिड़मा का जो एनकाउंटर किया गया दिल्ली से लेकर बस्तर तक जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं उसे क्रांतिकारी बताया जा रहा है उसे किस दृष्टि से देखते हैं आप। इस सवाल पर उन्होंने कहा*—- हिड़मा एनीमी ऑफ़ द स्टेट था देश का दुश्मन था जो व्यक्ति बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान नहीं करता है उसको जो लोग शाहिद बता रहे हैं ऐसे लोग को राजनीतिक रूप से यहां की जनता भी शहीद कर देगी।



