छत्तीसगढ़

बायपास की बंद गुमटी बनी नशीली दवाओं का अड्डा, सात पकड़े गए

A closed kiosk on the bypass became a drug den, seven people were arrested.

राजनांदगांव। बायपास रोड की बंद पड़ी गुमटी में नशीली टेबलेट अल्फ्राजोलम बेचते सात युवकों को पकड़ा गया है। आरोपित युवकों के पास से करीब 450 नग नशीली टेबलेट जब्त की गई है। लंबे समय से नशीली टेबलेट की ब्रिकी की जा रही थी।

मुख्य आरोपित दुर्ग प्रेमनगर सिकोलाभाठा निवासी 22 वर्षीय सौरभ ध्रुव राजनांदगांव आकर नशीली टेबलेट की सप्लाई करता था।

कोतवाली पुलिस को मूखबिर से सूचना मिली कि नशीली टेबलेट की ब्रिकी की जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर दबिश देकर गुमटी के पास राजनांदगांव गौरी नगर निवासी 24 वर्षीय तरण सिंह, लखोली नाका निवासी 19

वर्षीय रितेश यादव, सोलहखोली निवासी 21 वर्षीय प्रमोद बघेल, गौरी नगर निवासी 22 वर्षीय रोहण गायकवाड़, 22 वर्षीय प्रियांशु चौहान, लखाेली नाका निवासी 19 वर्षीय तारेश सिन्हा को पकड़ा। सभी आरोपितों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सभी के पास से नशीली टेबलेट बरामद की गई।

पूछताछ में खुलेगा राज

पुलिस सातों आरोपितों को रिमांड में ले ली है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीली टेबलेट की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके पहले भी पुलिस नशीली टेबलेट और सिरप के साथ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशीली दवाइयों, गांजा और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button