लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
जिले के मैनपुर विकाखण्ड में शिक्षा सत्र की सुरुवात होने के 3 महीने बीत जाने के बाद भी शिक्षा ब्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा है आज आपको हम एक ऐसे विद्यालय की तस्वीर दिखाने जा रही है जहां पर पर्याप्त स्कूल भवन नही से पहली – दूसरी कक्षा के छात्र वन विभाग के कमरे में पढ़ाई कर रहे है तो तीसरी और चौथी के छात्र स्कूल के अतिरिक्त भवन में भविष्य गढ़ रहे है तो वही एक ऐसे तस्वीर आपको चोकाने वाली देखने को मिलेगी जहाँ पर सरपंच के केबिन में पांचवी के छात्र अपनी भविष्य गढ़ने को मजबूर है यह पूरा मामला मैनपुर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला फरसरा का है ऐसे में इन स्कूली छात्र छात्राओं को कब तक स्कूल भवन नसीब हो पायेगा जबकि विगत 1 वर्षों से स्कूल भवन का निर्माण चल रहा है लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते बच्चो को उधारी के भवन में पढ़ाई करने को शिक्षक मजबूर है ऐसे में बच्चो का पाठशाला भवन कब तक बनता है यह तो भविष्य के गर्त में है ।