लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
स्पेशल स्टोरी,,, RAHSHYMAI नाला
गरियाबंद । गरियाबंद में एक पुल श्रापित बन गया यहां होने वाला हादसे लोगो को अचंभित कर रहा है। यह पुल का नाम सरगी नाला है जो राजिम-महासमुंद 40 किलोमीटर के मुख्य मार्ग फिंगेश्वर के पास है इस मुख्य मार्ग में वैसे तो हर रोज़ सड़क हादसे होते है लेकिन लोगो को हैरान करता सरगी नाला में होने वाले दर्दनाक भीषण सड़क हादसे इतने खतरनाक की हर साल 3 से 4 लोगो की जान जाती है, अनहोनी के डर से राहगीर यहां से गुजरते है उनका कहना है कि रात के वक्त रहस्मयी तरीके से गाड़ी का स्पीड अचानक बढ़ जाता है, रात में कोई सांया खड़ा रहता है आइए अब इस डर और श्रापित पुल से पर्दा उठाते है यह पुल सड़क के दोनों ओर के ढलान और मोड़ के पर है 70 सालों से मरमत भी नही हुआ है, रेलिंग नही होने से खतरा बढ़ जाता है लगातार हादसों में मौत के कारण लोगो के मन मे अनहोनी घटना का डर है इसी डर के साथ सफर के दौरान ढलान में उनकी गाड़ी का स्पीड बढ़ जाता है मोड़ को समझ नही पाते है और हादसों का शिकार होते है आसपास के लोग पुल को लेकर अंधविश्वास की बाते करते है जिसके कारण डर से तेज रफ्तार मौत का कारण बड़ा कारण बन जाता है पुल श्रापित नही है लोगो की सोच और हाई स्पीड लापरवाही यहां हो रहे हादसों और मौतों का कारण बन रहा है।
