रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी शेषनारायण मिश्रा गुरुवार को लोकायुक्त की टीम के हत्थे चढ़ गए। आरोप है कि वे आंगनबाड़ी सहायिका की ज्वाइनिंग कराने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे थे।
फरियादी राहुल सेन ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी का चयन आंगनबाड़ी सहायिका पद पर हुआ है, लेकिन परियोजना अधिकारी ज्वाइनिंग दिलाने के एवज में पैसे मांग रहे हैं। शिकायत का सत्यापन कराया गया और सही पाए जाने पर लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार के निर्देशन में ट्रैप कार्रवाई की गई।
टीम ने आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की जांच जारी है और आरोपी पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
