मध्यप्रदेश

यूपी से नशे की खेप लेकर रीवा आ रही थी ब्लैक स्कॉर्पियो, बाढ़ के कारण बदला रूट… पुलिस ने पकड़ी

A black Scorpio was en route to Rewa with a consignment of narcotics from UP; the route was changed due to floods... Police intercepted it.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

2 तस्कर गिरफ्तार, 1320 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त; 2.66 लाख की खेप के साथ स्कॉर्पियो भी जब्त

रीवा। जिले के तराई अंचल में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप से लोड एक ब्लैक स्कॉर्पियो पकड़ ली। पुलिस ने वाहन सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1320 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की है। जब्त खेप की कीमत करीब 2 लाख 66 हजार रुपए बताई जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार तस्कर उत्तर प्रदेश से नशे की खेप लेकर रीवा की ओर आ रहे थे। रीवा और यूपी से जुड़े कई इलाकों में लगातार बारिश, बाढ़ और जलभराव के कारण आरोपियों ने अपना सामान्य रूट बदल दिया था और तराई क्षेत्र के रास्ते रीवा पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पुलिस की घेराबंदी में दोनों आरोपी फंस गए।

 

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

 

कार्रवाई रीवा आईजी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह के निर्देशन में की गई। अतरैला थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यूपी की ओर से एक काले रंग की स्कॉर्पियो में नशे की बड़ी खेप लाई जा रही है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप मिली।

 

उमरिया के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

 

पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान ओमकार सिंह राठौड़ और लखन यादव, दोनों निवासी नौरोजाबाद जिला उमरिया के रूप में हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तर प्रदेश से नशे की खेप लेकर रीवा आ रहे थे। बारिश और बाढ़ के कारण कई मार्गों पर जलभराव होने से तस्करों ने रास्ता बदल दिया और तराई अंचल के रास्ते निकलने की कोशिश की।

 

1320 शीशी बरामद, स्कॉर्पियो भी जब्त

 

पुलिस ने स्कॉर्पियो से कुल 1320 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.66 लाख रुपए आंकी गई है। नशे की खेप के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही ब्लैक स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है।

 

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खेप के मुख्य सप्लायरों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button