लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । गरियाबंद में डंपिंग रॉयल्टी के आड़ में रेत अवैध खनन का चल रहा बड़ा खेल। हाइवा परिवहन कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने किया खुलासा वीडियो जारी कर बताया कि डंपिंग से लोडिंग के लिए बात कर हाइवा को रेत घाटों से लोड कराया जाता है। अग्रवाल ने माइनिंग अधिकारी के कार्यशैली पर भी उठाए सवाल। बताया कि जिले में कुरुसकेरा,विरोड़ा , नागझर और रानी परतेवा घाट में जारी है अवैध खनन। हाइवा पर कार्यवाही और खनन माफियाओं पर छूट का लगाया आरोप।
