हमर प्रदेश/राजनीति

गोठान बंजर हालत में मिला , खाद बनाने की टंकी में घास उगी मिली, ऐसा लगा महीनों से कोई नहीं आया – अरूण साव

प्रदेश सरकार की गोठान योजना की पोल जनता के सामने खुल चुकी है – सरोज पांडेय

मनरेगा का पैसा गोठान घोटाले की भेंट चढ़ गया- अजय चंद्राकर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत आज कोंडागांव जिले के ग्राम बड़े कनेरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा गांव वालों ने बताया कि यहां 2 करोड़ रुपए खर्च किया गया है गोठान में बकरी पालन करने के लिए शेड भी बनाया गया है लेकिन यहां पर कोई गाय कोई जानवर नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां पर महीनों से कोई नहीं आया होगा।

उन्होंने कहा कि गोठान में गोबर की खरीदी की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही किसी तरह की कोई गतिविधि संचालित हो रही है। गोठान में मछली पालन के लिए तालाब तो बनाया है लेकिन तालाब में पानी नहीं है। गायों के लिए चारे-पानी की भी व्यवस्था नहीं है, वर्मी कंपोस्ट बनाने वाली टंकी में बड़ी बड़ी घास उगी मिली। गोठान के बाहर गाय घूमती दिखी क्योंकि गोठान में कोई व्यवस्था नही थी।इस दौरान प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री लता उसेंडी मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय भिलाई के कोसानाला में चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान में शामिल हुई इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने यहां आनन-फानन में काम किया है जिसके कारण एक गौ माता की दुखद मृत्यु हो गई। गौठान में न चारा है और न ही पानी की कोई समुचित व्यवस्था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रायोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में कांग्रेसी कहते हैं कि वह गोबर बेचकर ट्रैक्टर खरीद लेता है तो कोई सोना खरीद लेता है। जबकि वास्तविकता कुछ और ही है। छत्तीसगढ़ की पहचान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम के साथ घोटालों के रूप में एक मुख्यमंत्री की पहचान हो रही है। इस दौरान जब गौठान के बारे में आसपास के लोगों से पूछा गया तो बताया कि गौठान में चारे पानी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने कहा कि गोठान समिति के लोगों को पैसा भी नहीं मिल रहा है। प्रदेश सरकार की गोठान योजना की पोल जनता के सामने खुल चुकी है।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने कुरुद के भखारा इलाके के तीन गोठानों का निरीक्षण कर भारी गड़बड़ी पकड़ी। कुरुद विधायक श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों की मौजूदगी में गोठानों की धांधली का भौतिक परीक्षण किया। गोठानों में गाय, गोबर, चारा, पानी कहीं नहीं दिखा।

पूर्व पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि ग्राम पंचायतों से लेकर जनपद और जिला पंचायत के स्तर पर मूलभूत सुविधाओं का कोई काम भूपेश बघेल सरकार ने नहीं किया। ग्रामीण जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। पंचायतों का पैसा गोठान घोटाले की भेंट चढ़ गया है। इसके साथ ही मनरेगा के पैसे का भी दुरुपयोग करते हुए गोठान घोटाले को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में 60 फीसदी पैसा केंद्र सरकार देती है और 40 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार का हिस्सा होता है। केंद्र सरकार के पैसों से जो काम होने चाहिए, वह नहीं हुए और मनरेगा की रकम गोठानों के निर्माण में लगा दी गई। इसके साथ ही 15 वें वित्त का पैसा भी घोटाले का शिकार हो गया। इन गोठानों में गाय और गोबर तो है ही नहीं।गायों के लिए चारा और पानी की व्यवस्था नहीं है। यह व्यवस्था इसलिए नहीं है क्योंकि गोठानों में गाय ही नहीं है।,सारा पैसा भ्रष्ट हाथों में जा रहा है।

इस दौरान बलौदाबाजार में विधायक शिवरतन शर्मा, छगन मुंदड़ा, बस्तर में बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, संतोष बाफना, लच्छुराम कश्यप, रूपसिंह मंडावी, कोंडगांव में सेवक राम नेताम, कमलचंद भंजदेव, दिनेश कश्यप सहित कई नेताओ ने अलग अलग गोठानो का निरीक्षण किया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button