छत्तीसगढ़

big breaking : आईएएस अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर व आबकारी अधिकारी त्रिपाठी सहित अन्य की करीब 122 करोड़ की संपत्ति अटैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने इंडियन टेलीकॉम सर्विस के अफसर और प्रतिनियुक्ति में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी रूप में पदस्थ अरुण पति त्रिपाठी व कारोबारी अनवर ढेबर सहित अन्य की 121.87 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है. इस मामले में अब तक 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

ईडी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में ये जानकारी दी गई है। बता दें कि एपी त्रिपाठी अभी ईडी की रिमांड में हैं, जबकि अनवर ढेबर को स्पेशल कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। त्रिपाठी के अलावा त्रिलोक सिंह ढिल्लन भी ईडी की रिमांड में है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी के मुताबिक आगे की जांच जारी है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button