गांजा के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, 9.626 किलोग्राम गांजा जब्त

महासमुंद। जिले में गांजा के साथ 1 आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से 9.626 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा 1 मोबाइल भी जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना खल्लारी पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने के लिए खल्लारी की ओर जा रहा है। सूचना पाए पुलिस ने नेशनल हाईवे 353 पर रैताल चौक आंवराडबरी से लेकर बी के बाहरा तरफ से आने वाले लोगों पर नजर रखकर संदिग्ध की पहचान करने में लगे थे, इस दौआर्ण खल्लारी आने वाले मेन रोड की ओर किनारे किनारे एक व्यक्ति राजश्री गुटका का नीले रंग का बड़ा बैग लेकर आ रहा था, जिसे शंका के आधार पर रोका गया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सादिक अली पिता बसीर अली निवासी ग्राम कोसमखुटा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद का होना बताया एवं उससे थैला में क्या रखे हो पूछने पर पहले टालमटोल कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
पुलिस के थैले की तलाशी लेने पर भूरे रंग के टेप से लिपटा 9 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला, जिस का कुल वजन 9.626 किलोग्राम पाया गया। आरोपी का तलाशी लेने पर उसके पास एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया कर लिया गया । आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

