राजनीति

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 22, 23 मई को होगा बड़ा आंदोलन

0 चारों मंडलों की बैठक लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बनाई रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा किए गए घोटालों के लगातार पर्दाफाश होने से भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। भाजपा ने यह तय किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव तक हर महीने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में आयोजित हुई बैठक में फैसला लिया गया कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 22, 23 मई को बड़ा आंदोलन होगा। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की बैठक में आंदोलन के मुद्दे तय किये गए।

बैठक के सम्बंध में जानकारी देते हुए राजेश मूणत ने बताया कि रायपुर शहर की साफ सफाई शहर में मच्छरो का प्रकोप, सड़कों और गलियों में गड्ढे, धूल प्रधानमंत्री आवास, मनमाने यूजर चार्ज, पट्टे के मांग को लेकर नगर निगम के जोन ऑफिस का घेराव करेंगे। इसी तरह 22 मई को तात्यापारा मंडल एवं रामसागर पारा मंडल के द्वारा नगर निगम के जोन कार्यालय – 7 का घेराव किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि आंदोलन के क्रम में 22 मई को ही गुढ़ियारी मंडल रामसागर पारा मंडल द्वारा नगर निगम के जोन कार्यालय -1 का घेराव किया जाएगा और 23 मई को डी डी नगर मंडल द्वारा नगर निगम के जोन कार्यालय 5 का घेराव किया जाएगा।

आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित इस अहम बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी कार्यक्रमो से अवगत कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठित तौर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है औऱ राज्य सरकार भ्रष्टाचार, अपराध करने वालों को संरक्षण दे रही है।

शराब घोटाले पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने हाल ही में उजागर हुए शराब घोटाले और चावल घोटाले का ज़िक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हजारों करोड़ों के घोटाले को अंजाम दिया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की इन भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार और उसके है विधायक जनता के बीच अलोकप्रिय हो चुके हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता का फर्ज है कि वह कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का काला सच जनता के सामने उजागर करे।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बैठक में कहा कि आज छत्तीसगढ़ के साथ-साथ रायपुर शहर में अराजकता का माहौल है। राजधानी होने के बावजूद रोजाना शहर में चाकूबाजी , लूट , वसूली, कब्जा का अवैध कारोबार के संचालन की खबरें आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की भूपेश सरकार रोज घोटाले पर घोटाले करके गरीबों का हक मार रही है। कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार की तरफ से भेजा गया चावल गरीबों वितरित करने के स्थान पर खुद ही हजम करके चावल घोटाले को अंजाम दे दिया।

बूथों में तैयार होगी कार्ययोजना

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता ही पार्टी की जान हैं,इसलिए आगामी हर कार्ययोजना बूथों से ही तय की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहे है। किसी भी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने की सूचना मिले, तो मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग करेंगे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button