देश
Karnataka Assembly Election Results : रुझानों में कांग्रेस 108 सीटों पर आगे, भाजपा को 88 सीटों पर बढ़त

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने प्रारम्भ हो गए है। मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में टक्कर देखने को मिली। इसके बाद आये रुझानों में भाजपा से कांग्रेस आगे निकल गई है। रुझानों के अनुसार कांग्रेस 108 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा 88 सीटों पर आगे है। वहीं जेडीएस 26 और अन्य ने 3 सीटों पर बनाए हुए है।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में 224 सीट है। जिसके लिए 10 मई को मतदान हुआ था।



