VIRAL NEWS

IPL : आखिरी बाल में जीता कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हराया

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत से कोलकाता की टीम 5वें नंबर पर पहुंच गई है । वहीं पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए सभी मुकाबले जीत हासिल करनी होगी ।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बनाए। टीम की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने सबसे अधिक 57 रन बनाए। इसके अलावा जितेश शर्मा और शाहरुख़ खान ने 21 -21 रन, ऋषि धवन ने 19, हरप्रीत बरार ने 17 रन की पारी खेली। KKR के वरुण चक्रवर्ती को 3, हर्षित राणा को 2, सुयश शर्मा और नितीश राणा को 1-1 विकेट मिले।इसके जवाब में केकेआर ने 20 ओवर में 182 रन बनाकर मैच जीत लिया। रिंकू ने आखिरी बाल में चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button