छत्तीसगढ़

कोयला घोटाले में IAS मौर्य पर आरोप

Allegations against IAS officer Maurya in coal scam

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने कोयला लेवी घोटाले में ईओडब्ल्यू एवं एसीबी की पूरक चालान में आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य का नाम शामिल किए जाने के खिलाफ पेश अग्रिम जमानत आवेदन में शासन से जवाब मांगा है। छत्तीसगढ़ में हुए कोयला लेवी घोटाले मामले में एसीबी, ईओडब्ल्यू एवं से प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व कलेक्टर रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी सहित अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।

विवेचना के उपरांत जांच एजेंसी का आरोप है कि जुलाई 2020 में ऑनलाइन ई-परमिट से पहले जिला खनिज अधिकारी की मंजूरी अनिवार्य करने और जनवरी 2022 में ट्रांजिट-पास व्यवस्था लागू करने के फैसलों से सिडिकेट को अवैध वसूली में मदद मिली। एजेंसी के अनुसार, बिना किसी ठोस राजस्व हानि के आधार के ये प्रशासनिक बदलाव किए गए थे।

एजेंसी ने दावा किया है कि इस अवैध कमाई का उपयोग संपत्ति खरीदने में किया गया। छठवें पूरक चालान में नाम शामिल किए जाने पर अधिकारी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत आवेदन पेश किया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केस डायरी तलब की थी। जांच एजेंसी द्वारा केस डायरी प्रस्तुत किए जाने के बाद कोर्ट ने 23 नवंबर की सुनवाई के बाद शासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

जांच एजेंसी ने 5 अक्टूबर 2026 को विशेष अदालत में छठा पूरक चालान पेश किया है। इस पूरक चालान में एजेंसी ने खनिज संपदा विभाग के पूर्व संचालक आईएएस जयप्रकाश मौर्य का नाम भी शामिल किया है। एजेंसी ने चालान में अधिकारी पर जब्त की गई डायरियों के आधार पर दावा किया, कि तत्कालीन खनिज संचालक जयप्रकाश मौर्य ने मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी से करीब करोड़ रुपये नकद लिए थे।

आइएएस मौर्या की पत्नी आइएएस रानू साहू फिलहाल जमानत पर हैं और उन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश कोर्ट ने दिए हैं जिसके बाद वे छत्तीसगढ़ से बाहर रह रही है। रानू साहू कोल घोटाला मामले में ही लगभग डेढ़ साल जेल में रहीं और अभी जमानत पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button