छत्तीसगढ़

मुंगेली के डलगंजन सिंह महिलांग ने इतिहास विषय में हासिल की पीएचडी की उपाधि

Dalganjan Singh Mahilang from Mungeli has earned a PhD degree in the subject of History.

संवाददाता माखन सिंह

मुंगेली। जिले के ग्राम बिरगांव निवासी डलगंजन सिंह महिलांग ने इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा, बिलासपुर से सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

उनके शोध का शीर्षक “छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में पर्यटन स्थल एवं विकास की संभावनाएं : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” है। यह शोध कार्य उन्होंने डॉ. मंजू साहू के कुशल निर्देशन में पूरा किया। शोध के अंतिम वायवा में बाह्य परीक्षक एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में माता शबरी महाविद्यालय, बिलासपुर की प्रोफेसर डॉ. शशिकला सिन्हा उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.के. घोष, कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी, संकाय अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. काजल मोइत्रा एवं शाखा प्रमुख डॉ. रामरतन साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने उनके शोध कार्य की विषयवस्तु की सराहना की।

पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर डॉ. एस.एल. निराला, पूर्व प्राचार्य शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर तथा डॉ. धर्मेंद्र महिलांगे ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस शोध कार्य को सफल बनाने में उनकी पत्नी गायत्री महिलांग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, माइनिंग इंजीनियर डॉ. वीरेंद्र कुमार टंडन, डॉ. उषा टंडन, पुष्पा बंजारे एवं डॉ. प्रतीक्षा बंजारे का विशेष योगदान रहा।

उल्लेखनीय है कि डलगंजन सिंह महिलांग बिलासपुर में गीता कोचिंग तथा कोरबा जिले के कुसमुंडा में एडुकुल एकेडमी एवं लाइब्रेरी के संचालक भी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button