छत्तीसगढ़

युवती पर जानलेवा हमला, युवक ने लगाई फांसी

Deadly attack on a young woman; man dies by hanging

कोंडागांव। जिले के गोलावंड गांव में गुरुवार को कॉलेज की दोस्ती का रिश्ता एक हिंसक वारदात में बदल गया। यहां एक युवक ने परिचित युवती पर धारदार औजार से जानलेवा हमला करने के बाद दुपट्टे से फंदे पर लटकाने की कोशिश की। लहूलुहान युवती किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर परिजनों को बुलाने भागी। कुछ देर बाद जब वह परिजनों के साथ वापस लौटी, तो युवक घर के दूसरे कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घर छोड़ने के बहाने बुलाया

पुलिस को दिए बयान में घायल युवती भारती बघेल ने बताया कि कुकाड़गारकापाल निवासी लक्कीराम पोयाम (21 वर्ष) उसका कॉलेज मित्र था और दोनों पिछले दो-तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। गुरुवार को लक्कीराम ने उसे कोंडागांव से घर छोड़ने की बात कही और अपने साथ गोलावंड ले गया। उस समय घर में कोई भी परिजन मौजूद नहीं था। युवती के अनुसार, घर पहुंचने के बाद युवक ने पहले खाना बनाया और खाया। जब युवती भोजन कर रही थी, तभी युवक ने पीछे से लकड़ी छीलने वाले धारदार औजार से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह बेहोश हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button