छत्तीसगढ़

बलरामपुर में जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज

District-level free AYUSH health camp organized in Balrampur; large number of patients attend

बलरामपुर(शोएब सिद्दिकी) बलरामपुर के साप्ताहिक बाजार परिसर में बुधवार को जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान नगर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी बीमारियों का उपचार कराने पहुंचे। मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के साथ निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में जोड़ों का दर्द, अर्श (बवासीर), भगंदर, स्त्री रोग, वात रोग, उदर रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य सामान्य एवं मौसमी बीमारियों का उपचार किया गया। आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और औषधियां उपलब्ध कराईं।

शिविर में डॉ. छविराम सिंह नरवरिया, डॉ. पुरुषोत्तम प्रसाद पटेल, डॉ. आलेख साहू, डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ. प्रिया सिंह एवं डॉ. बीरबल सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर का मार्गदर्शन जिला आयुष अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने किया, जबकि शिविर प्रभारी डॉ. हसन इकबाल रहे।

 

निःशुल्क उपचार एवं दवाओं की सुविधा मिलने से शिविर में मरीजों की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली। आयुष विभाग के इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button