छत्तीसगढ़
बिना अनुमति घूमने गए 10 से अधिक शिक्षक, 8 स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित
More than 10 teachers went on a trip without permission; classes in 8 schools affected.
गरियाबंद के फिंगेश्वर ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां कौंदकेरा संकुल क्षेत्र के 8 से अधिक स्कूलों के शिक्षक बिना उच्च अधिकारियों के अनुमति घूमने चले गए। मामला तब उजागर हुआ, जब घूमने गए शिक्षकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। बताया जा रहा है कि एक साथ 10 से अधिक शिक्षकों ने छुट्टी ली और पिछले दो दिनों से स्कूलों से नदारद हैं। संकुल प्राचार्य ने भी पुष्टि की है कि शिक्षक बिना अनुमति के घूमने गए हैं। शिक्षकों की गैरहाजिरी के चलते कई स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित है और स्कूलों का संचालन व्यवस्था व अतिथि शिक्षक के भरोसे किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना अनुमति स्कूल छोड़कर घूमने जाने वाले शिक्षकों पर क्या कार्रवाई होती है।



