मध्यप्रदेश

कोनी कला में 25 लाख से बनेगा मंगल भवन, विधायक दिव्यराज सिंह ने किया भूमि पूजन

Mangal Bhavan' to be built in Koni Kala at a cost of 25 lakh; MLA Divyaraj Singh performs the groundbreaking ceremony (bhumi pujan).

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

विवाह और मांगलिक आयोजनों के लिए ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा, विधायक ने कहा- स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी होगा भवन

जवा। जनपद पंचायत जवा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनी कला में मंगलवार को 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंगल भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 के विधायक दिव्यराज सिंह ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतरैला मंडल अध्यक्ष शालिकराम साहू ने की।

गांव में ही हो सकेंगे मांगलिक आयोजन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिव्यराज सिंह ने कहा कि मंगल भवन ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। अभी विवाह सहित अन्य मांगलिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के स्थानों पर जाना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंगल भवन बनने से ग्रामीणों को अपने ही गांव में सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने की बेहतर सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों ने जताया आभार

 

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मंगल भवन की सौगात मिलने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भवन का निर्माण पूरा होने के बाद गांव में होने वाले सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी।

 

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री शिवशंकर तिवारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंचन मिश्रा, बालेंद्र मिश्रा, जनपद पंचायत जवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुलाब सिंह पूशाम, सहायक यंत्री आशुतोष सिंह गहरवार, एपीओ नागेंद्र सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अमित पांडे, ग्राम पंचायत सरपंच केदार साहू, सचिव शिवभूषण द्विवेदी वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उपयंत्री विमल कांत गौतम ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button