छत्तीसगढ़

दीपक टंडन पर धोखाधड़ी के 8 मामले दर्ज

8 cases of fraud registered against Deepak Tandon

रायपुर। छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपए की ठगी के 8 मामलों में आरोपी दीपक टंडन को रायपुर पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही। पेशी के दौरान टंडन हंसता नजर आया और थम्ब्स-अप का इशारा करता दिखा।

टंडन होटल कारोबारी है। उस पर करीब 1 करोड़ 27 लाख की ठगी, ब्लैकमेलिंग और धमकी का केस दर्ज है। आरोप है कि उसने नेताओं और सीनियर अधिकारियों से भी पैसे ठगे। रायपुर के तेलीबांधा थाने में टंडन और उसकी पत्नी के खिलाफ 5 FIR हुई हैं। वहीं, कोरबा, सक्ती और बिलासपुर में भी मामले दर्ज हुए हैं।

हाल ही में दर्ज हुई 8वीं FIR में उस पर SECL में ठेका दिलाने के नाम पर दो लोगों से 56 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। इसी मामले में उसे कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन की रिमांड मांगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button