मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन
Chief Minister Dr. Yadav paid tribute on the birth anniversary of the 'Iron Man', Sardar Vallabhbhai Patel.

मंत्रालय स्थित प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नमन किया तथा सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि के लिए समर्पित सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र के नवनिर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करता है। सरदार पटेल देशभक्तों के लिए प्रेरणा का अनंत स्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय स्थित उद्यान में स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री राहुल कोठारी तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।



