छत्तीसगढ़

सात सड़कों के लिए 20.3 करोड़ मंजूर

Rs 20.3 crore sanctioned for seven roads

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर मुंगेली जिले में बनेंगी सड़कें

श्री साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति जारी

रायपुर । लोक निर्माण विभाग ने मुंगेली जिले में सात सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ 30 लाख रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इन सड़कों के लिए मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री श्री साव की पहल पर बन रहे इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलने के साथ ही आवागमन सुगम, सुरक्षित और तेज होगा।

लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली जिला मुख्य मार्ग नवरंगपुर से डी-3 हेडपुल तक 1.10 किमी सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ 21 लाख 94 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग द्वारा रेहुंटा से लाखासार तक 2.40 किमी सड़क के लिए तीन करोड़ सात लाख 23 हजार रुपए, डिंडौरी गौठान से सूरजपुरा सरहद तक एक किमी सड़क के लिए दो करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपए, मुंगेली जिला मुख्य मार्ग से सुकली बस्ती मार्ग तक 0.75 किमी सड़क के लिए एक करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

विभाग ने लोरमी विकासखंड में रोहित पटेल के घर से खुड़िया मेन रोड तक 2.30 किमी मार्ग के लिए तीन करोड़ 83 लाख 19 हजार रुपए, धोबघट्टी केनाल मार्ग में पुल-पुलिया सहित 3.40 किमी सड़क के निर्माण के लिए चार करोड़ 60 लाख 40 हजार रुपए तथा साजा नहर सारिसताल राममंदिर भदरवार पुल तक 3 किमी मार्ग के लिए तीन करोड़ 91 लाख 53 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को सभी कार्यों में निर्माण और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button