छत्तीसगढ़

अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

Now, get your digital life certificate made from the comfort of your home.

रायपुर। पेंशनभोगियों के लिए राहत की खबर है। अब जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंक या दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे सिर्फ 70 रुपये में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) बन जाएगा।

घर आएगा डाकिया, पूरी करेगा प्रक्रिया

यह सुविधा डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से दी जा रही है। इसके तहत डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक पेंशनभोगी के घर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया पूरी करेगा। आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को विशेष राहत

इस सुविधा से खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और घर से बाहर जाने में असमर्थ पेंशनभोगियों को सुविधा मिलेगी। उन्हें अब लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी। डाक विभाग ने सभी पात्र पेंशनभोगियों से समय पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की है।

कैसे ले सकते हैं लाभ?

इच्छुक पेंशनभोगी अपने नजदीकी डाकघर, डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क कर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी प्रवर अधीक्षक डाकघर, रायपुर संभाग की ओर से दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button