छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बलरामपुर पुलिस ने लगाई दौड़, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली एकता की शपथ

On National Unity Day, the Balrampur Police organized a run; on the occasion of the 150th birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel, officers and staff took a pledge of unity.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रक्षित केंद्र बलरामपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन बलरामपुर से राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक याकूब मेमन एवं रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button