छत्तीसगढ़

अनंत ज्वेलर्स के सामने मोबाइल लूट की वारदात

Mobile phone robbery incident in front of Anant Jewellers

रायपुर । रायपुर के संतोषी नगर में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पत्नी के साथ टहल रहे पति का मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। पति अपने व्यवसाय से जुड़ा ऑडियो सुनने के लिए फोन कान पर लगाए हुए था। 7 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे अनंत ज्वेलर्स के सामने हुई इस वारदात मे

उसके पास से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा जब्त की गई है। दोनों की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए है। दूसरा आरोपी अब भी फरार है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

मोबाइल छीना और भाग निकले

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद फारूख चांगल ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर की रात वह पत्नी के साथ टहलने निकले थे। संतोषी नगर मेन रोड पर अनंत ज्वेलर्स के सामने पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। वह कुछ कर पाते, इससे पहले ही दोनों स्कूटी से तेजी से फरार हो गए।

CCTV फुटेज से मिला सुराग

शिकायत के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन की भी जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने शेख तौहीद (20), निवासी बैद्यनाथपारा, कोतवाली क्षेत्र, को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में शेख तौहीद ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल झपटने की बात स्वीकार की। उसके पास से मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा जब्त की गई है। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button