छत्तीसगढ़
आमदी में संकुल स्तरीय विदाई सम्मान समारोह आयोजित
Cluster-level farewell and felicitation ceremony organized in Aamdi
गरियाबंद: गरियाबंद जिले के ग्राम आमदी(द) में संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव ने सेवानिवृत्त हुए चार शिक्षकों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के सुखमय, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं। जिस तरह एक प्रकाशमय सूर्य पूरे संसार को रोशनी देता है, उसी तरह शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों से समाज को प्रकाशित करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों का अनुभव, मार्गदर्शन और उनके द्वारा दिए गए संस्कार समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहते हैं। शिक्षा जगत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।



