दुर्ग के प्लांट में दर्दनाक हादसा, गर्म लोहे से झुलसे ठेकेदार की मौत
Tragic accident at Durg plant; contractor dies after being scalded by molten iron

भिलाई। दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लांट में मशीन से निकला करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह बिहार के पूर्वी चंपारण के निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर की देर रात की है। संतोष कुमार श्रीवास्तव प्लांट में ठेकेदारी का काम करते थे। इसी दौरान टिंडिस मशीन के एक हिस्से का नोजल अचानक नीचे आ गया, जिससे पिघला हुआ लोहा उनके शरीर पर गिर पड़ा। हादसे के बाद उन्हें तत्काल भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि, उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी मौत हो गई।



