छत्तीसगढ़

रायपुर में जुआ खेलते 12 गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

12 arrested for gambling in Raipur; goods worth lakhs seized.

रायपुर। दीपावली से पहले रायपुर के आउटर इलाकों में जुए के फड़ सक्रिय होने लगे हैं। खरोरा थाना पुलिस ने ग्राम सारागांव में ग्वाला पोल्ट्री फार्म के पास चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से 3 लाख 48 हजार 820 रुपए कैश समेत कुल 14 लाख 53 हजार 820 रुपए का सामान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ का मुख्य आरोपी उमेश साहू फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में गोलू यादव, राजा साहू, डिगेश्वर वर्मा, मूलचंद साहू, शत्रुघन वर्मा, नारायण चन्द्रकार, दीपक मानिकपुरी, अभय सिंह, राजू सोनी, भावसिंह, एस राज और खिलेश्वर वर्मा शामिल हैं।

पुलिस ने घेराबंदी कर 12 जुआरियों को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सारागांव में पोल्ट्री फार्म के पास काटपत्ती का जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद खरोरा पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बिलासपुर और बलौदाबाजार से भी पहुंचे थे जुआरी

पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में रायपुर जिले के अलावा दूसरे जिलों के लोग भी शामिल हैं। बिलासपुर से दीपक दास मानिकपुरी, अभय सिंह और राजू सोनी जुआ खेलने पहुंचे थे। वहीं, बलौदाबाजार से भाव सिंह आया था।

इसके अलावा धरसींवा, उरकुरा, बुडे़रा, फरफौद और बरौदा के लोग भी जुआ फड़ में मौजूद थे।

कार, 8 बाइक और 12 मोबाइल जब्त

पुलिस ने मौके से 3 लाख 48 हजार 820 रुपए नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त की हैं। इसके अलावा एक कार, 8 दोपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गोलू यादव, राजा साहू, डिगेश्वर वर्मा, मूलचंद साहू, एसराज निषाद, शत्रुहन वर्मा, नारायण चन्द्राकर और खिलेश्वर वर्मा समेत 12 लोग शामिल हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दीपावली को देखते हुए पुलिस ने आउटर और ग्रामीण इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि जुए के अड्डों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button