छत्तीसगढ़

गांजा के साथ माँ और बेटा गिरफ्तार 

Mother and son arrested with cannabis.

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद 

18 किलो गांजा के साथ मां-बेटा गिरफ्तार, ईको कार में हो रही थी तस्करी

ओडिशा से बिलासपुर ले जाने की थी तैयारी, देवभोग पुलिस ने खुटगांव चेकपोस्ट पर पकड़ा

गरियाबंद जिले जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवभोग पुलिस ने 18 किलो गांजे के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ईको कार में गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव चेकपोस्ट पर जांच के दौरान उन्हें पकड़ लिया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार मां-बेटे पर ओडिशा से गांजा लेकर देवभोग के रास्ते बिलासपुर जाने का आरोप है। गांजे की तस्करी के लिए ईको कार का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान खुटगांव चेकपोस्ट पर पुलिस ने वाहन की जांच की, जिसमें 18 किलो गांजा बरामद हुआ।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। मां-बेटे के गांजा तस्करी में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

गांजा तस्करी के इस मामले में देवभोग पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी की जा रही है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button