छत्तीसगढ़

राजस्थान पासिंग दोपहिया वाहन से 10 किलो गांजा बरामद

10 kg of cannabis seized from a Rajasthan-registered two-wheeler.

गरियाबंद  राजस्थान पासिंग दोपहिया वाहन से 10 किलो गांजा बरामद

गरियाबंद के मैनपुर थाना में पुलिस ने राजस्थान पासिंग दोपहिया वाहन से गांजा ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया

आरोपी की पहचान रोहित बैरवा, पिता नंदकिशोर बैरवा, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है

मुखबिर की सूचना पर मैनपुर पुलिस और स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रास्ते में ही धर दबोचा

पुलिस ने उसके पास से 10 किलो गांजा और दोपहिया वाहन बरामद किया है

बताया जा रहा है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर राजस्थान जाने की फिराक में था

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(b) के तहत कार्रवाई की है

लगातार बदल रहे तस्करी के तरीकों के बावजूद गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई जारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button