सेवा सेतु शिविर में उमड़ी भीड़, ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं
Crowds thronged the 'Seva Setu' camp; villagers listed their grievances.
लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद में आज विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का समापन देवभोग ब्लॉक के खोखसरा ग्राम में आयोजित हुआ। समापन शिविर में प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल और सांसद रूपकुमारी चौधरी समेत जिला के जनप्रतिनिधि और पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। भाजपा सरकार के इस कार्यकाल में ढाई साल के कार्यकाल के बाद कोई मंत्री इस इलाके में पहली बार पहुंचे थे, शिविर को लोकर ग्रामीण काफी उत्साहित थे, भारी भीड़ भी मौजूद रही, वही आवेदन लेकर मंत्री से मिलने वाले की संख्या इतनी थी कि अफसर और पुलिस को आवेदकों संभालना पड़ा।मंत्री ने शिविर में मिले एक एक आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्त करने का भरोसा दिलाया। पर मंत्री द्वारा स्थानीय मुद्दों को छोड़ कर केंद्रीय योजनाओं को गिनाया जा रहा था भीड़ छटने लग गई। सभा में ही क्षेत्रीय पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने माइक थाम कर क्षेत्र के जर्जर सड़क, अधूरे पुल और अन्य मूल भूत सुविधाओं को गिनाने लग गए, ब्लॉक में पदस्थ उन अफसरों की सूची पढ़ कर सुना दिए जो ब्लॉक में मौजूद नहीं रहते।मंत्री और प्रशाशन से कार्यवाही की मांग किया तो लोगों ने जम कर तालिया बजाई।



