छत्तीसगढ़

रायपुर में साइबर ठगी, जेल प्रहरी को 95 हजार की चपत

Raipur: Jail guard duped of Rs 95,000 in cyber fraud

रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में पदस्थ एक जेल प्रहरी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 95 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल में योनो, पेटीएम और फोन-पे एप काम नहीं करने पर जेल प्रहरी ने उसे सर्विस सेंटर में दिखाया था। वहां मोबाइल फॉर्मेट कराने के बाद दो दिन बाद दोबारा एप डाउनलोड किए तो खाते से रकम गायब मिली।

गंज पुलिस के अनुसार, जेल प्रहरी आत्माराम सिन्हा जेल कॉलोनी स्थित क्वार्टर में रहते हैं। 28 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उनके मोबाइल में योनो, पेटीएम और फोन-पे एप काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद वह मोबाइल सर्विस सेंटर पहुंचे, जहां मोबाइल की जांच कर उसे फॉर्मेट कर दिया गया।

साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत

30 सितंबर को उन्होंने दोबारा तीनों एप डाउनलोड किए। बैंक खाता चेक करने पर पता चला कि खाते से 95 हजार रुपये निकल चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

साइबर शिकायत के आधार पर पता चला कि 29 सितंबर को सुबह 11:59 बजे उनके एसबीआई खाते से 95 हजार रुपये यूनिटी स्माल फाइनेंस बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हुए थे। शिकायत पर गंज पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस संबंधित बैंक खाते के धारक और रकम के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button