छत्तीसगढ़

अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

Major crackdown by Gariaband Police on interstate cannabis smugglers; 3 smugglers arrested.

दो अलग-अलग बसों से 91 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद 

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद गरियाबंद जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग बसों में कार्रवाई करते हुए कुल 91 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पहली कार्रवाई महेश बस में की गई। यहां दो आरोपी चावल की बोरियों के बीच गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर बस की तलाशी ली तो चावल की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई गांजे की खेप बरामद हुई। जांच में कुल 67 किलो 800 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शारदा बस में भी गांजे की बड़ी खेप बरामद

वहीं दूसरी कार्रवाई शारदा बस में की गई। पुलिस ने बस में बैठे एक संदिग्ध यात्री की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 23 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कुल 91 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त

दोनों अलग-अलग मामलों को मिलाकर गरियाबंद पुलिस ने कुल 91 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कुल अनुमानित कीमत करीब 45 लाख 79 हजार 600 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चावल की बोरी में छिपाकर तस्करी का तरीका चर्चा में

इस कार्रवाई में सबसे खास बात यह सामने आई कि तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को चावल की बोरियों के बीच छिपाकर बस के जरिए ले जाने की कोशिश की थी। चावल की सामान्य बोरियों के बीच गांजा छिपाकर तस्करी करने का यह तरीका सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button