बलरामपुर (डौरा) में गूंजा सेवा संकल्प, जल जन सेवा यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत
Pledge of service resonates in Balrampur (Daura); historic welcome for the 'Jal Jan Seva Yatra'

PM मोदी के 25 साल के सेवा कार्यों को लेकर वड़नगर से काशी तक निकली यात्रा का जिले में जगह-जगह हुआ अभिनंदन, युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश
बलरामपुर/देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा वड़नगर (गुजरात) से काशी (वाराणसी) तक निकाली जा रही *जल जन सेवा संकल्प यात्रा* आज बलरामपुर जिले की धरती पर पहुंची तो पूरा माहौल देशभक्ति और सेवा के रंग में रंग गया। यात्रा के स्वागत के लिए जिले भर के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं मंगलम पांडे जिला अध्यक्ष भाजयुमो के सहयोग में यात्रा जिले में निकली। यात्रा के जिला प्रभारी अभय पैकरा और आकाशदीप पटेल के नेतृत्व में युवाओं की टोली पूरे जोश के साथ चल रही है, वहीं प्रथम दिवस के प्रभारी प्रशान्त सिंह ने पूरी व्यवस्था का मोर्चा संभाला।
परसवार से गूंजा जय श्री राम, बाईक रैली से हुआ आगाज
शाम ठीक 04 बजे जैसे ही यात्रा ने परसवार चौक में एंट्री की, कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से स्वागत किया। परसवार में यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान अवधेश चंदेल, शिवनाथ यादव, जितेन्द्र देवांगन, लवकेश साहू, आशीष जायसवाल,विकाश जायसवाल निक्कू सिंह राजेश यादव एवं युवा मोर्चा डौरा की पूरी टीम ने बाईक रैली के साथ काफिले को आगे बढ़ाया। बाईकों के काफिले के साथ यात्रा ने पूरे क्षेत्र में सेवा संकल्प का संदेश दिया।
डौरा बना आकर्षण का केंद्र, जनपद अध्यक्ष ने किया अभिनंदन
शाम 05:00 बजे काफिला डौरा स्कूल प्रांगण पहुंचा तो नजारा देखने लायक था। ढोल-नगाड़ों की थाप पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद थे।
यहाँ जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा ने यात्रा में शामिल युवाओं का अभिनंदन किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता महेन्द्र गुप्ता, राजू गुप्ता, गिरजानंद पटेल, संतोष आयाम, देवकुमार, भागीरथी, ममता रजक, श्रीमती, अनिता, राजेन्द्र , सोमारु यादव, प्रेमलाल रजक राजेंद्र कांशी चरकु यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
*युवाओं ने सुनाई मोदी सरकार की योजनाओं से बदली तकदीर की कहानी
स्कूल प्रांगण में ही *युवा लाभार्थी संवाद* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुद्रा योजना, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि से मिले लाभों को साझा किया और पीएम मोदी के 25 साल के सेवा संकल्प को नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण और जन सेवा ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है और पीएम मोदी के सेवा के संकल्प को हर घर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा बलरामपुर की टीम की सक्रिय भागीदारी रही और अंत में सभी ने जल बचाने और सेवा करने का संकल्प लिया।



