छत्तीसगढ़

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Villagers received the benefits of schemes at the Seva Setu camp.

गरियाबंद: गरियाबंद के नहरगांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को एक ही जगह पर अलग-अलग विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और आवेदन अधिकारियों के सामने रखे, कुल 186 आवेदन प्राप्त हुए। खास बात रही कि 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उन्हें आवास की चाबी सौंपी गई। वहीं चार बच्चों का अन्नप्राशन और चार माताओं की गोदभराई की रस्म भी कराई गई। इसके अलावा दिव्यांग हितग्राहियों को ट्रायसिकल और ब्रेल किट सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की गई। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की और अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोगों ने नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button