छत्तीसगढ़

गरियाबंद में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 33.7 लीटर महुआ शराब जब्त

Excise Department action in Gariaband; 33.7 liters of Mahua liquor seized.

गरियाबंद। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 सितंबर 2026 को वृत्त गरियाबंद क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान विभाग ने दो प्रकरण कायम करते हुए कुल 33.7 लीटर महुआ शराब जब्त की। जब्त मदिरा का बाजार मूल्य 6,740 रुपये बताया गया है।

कार्रवाई के दौरान दिनेश सोरी, पिता रमेसर, उम्र 27 वर्ष, निवासी बाघनी पानी (दलदली), थाना पीपरछेड़ी, जिला गरियाबंद के विरुद्ध धारा 34(1)ख, 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

वहीं दूसरे प्रकरण में भारत बंदे, पिता गंगाराम बंदे, उम्र 37 वर्ष, निवासी खट्टी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव के साथ आबकारी स्टाफ रवि कुमार, चन्देलाल गायकवाड़, युवराज ध्रुव, सूरज कश्यप, मनीष कश्यप, संजय नेताम, प्रीति सिंह एवं कल्पना ध्रुव शामिल रहे।

विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button