छत्तीसगढ़

रायगढ़ हादसे में ड्राइवर गंभीर

Driver critically injured in Raigarh accident.

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के कोयलर में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 से 30 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बस और ट्रक की जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोयलर क्षेत्र में सामने से धरमजयगढ़ की ओर आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके अंदर भी भारी नुकसान हुआ। हादसे में बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है।

Related Articles

Back to top button