छत्तीसगढ़

बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस पर ब्रेक, चार ट्रेनों का रूट डायवर्ट

Buxar-Bilaspur Express halted; routes of four trains diverted.

बिलासपुर: यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम रेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने तथा दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच मुख्य लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्री-नान इंटरलाकिंग एवं नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा।

इसी कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
रेलवे के अनुसार 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन

22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद रहेगी।

26 सितंबर और 3 अक्टूबर बक्सर से चलने वाली ट्रेन

22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी।
इन ट्रेनों का बदलेगा रेलमार्ग

26 और 29 सितंबर को 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग किउल-मुंगेर-बरौनी होकर दरभंगा जाएगी।

वहीं 25 व 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग मुंगेर-किउल होकर चर्लपल्ली पहुंचेगी।

24 सितंबर और 1 अक्टूबर को 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस और 27 सितंबर और 4 अक्टूबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग चलकर हैदराबाद स्टेशन पहुंचेगी।
आज से 24 तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा नहरपाली फाटक

भूपदेवपुर-राबर्टसन स्टेशन के बीच स्थित मानव सहित समपार संख्या 301 नहरपाली रेलवे फाटक आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते तीन रात बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार किमी 605/25-606/02 पर स्थित इस समपार फाटक को 22 सितंबर से 24 सितंबर तक प्रतिदिन रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रेलवे की ओर से आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने फाटक पर इसकी सूचना चस्पा कर दी है, जिसमें वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में नहरपाली फाटक से आवागमन करने से बचें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button