छत्तीसगढ़

वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन

Organization of a mass rendition of Vande Mataram

रायपुर। वंदे मातरम के 150वें वर्ष के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा। रायपुर में देवेंद्र नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी कार्यक्रम होगा।

‘नमामि भारतम्’ नाम से होने वाले आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सामूहिक वंदे मातरम गायन का विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया जाएगा।

25 सितंबर को सुबह 10 बजे से पंजीयन शुरू

छत्तीसगढ़ में आयोजन की तैयारियां सरस्वती शिक्षा संस्थान के माध्यम से की जा रही हैं। रायपुर के अलावा प्रदेश के अन्य विद्यालयों, उनके पोषित गांवों और वार्डों में भी सामूहिक गायन होगा। कार्यक्रम के लिए 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से प्रतिभागियों का आगमन और पंजीयन शुरू होगा।

सुबह 11 बजे मुख्य सामूहिक गायन शुरू होगा

इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। सुबह 11 बजे मुख्य सामूहिक गायन शुरू होगा, जो 11 बजकर तीन मिनट 13 सेकंड तक चलेगा। 21 सितंबर को पूर्वाभ्यास सामूहिक गायन को लेकर 21 सितंबर को सुबह 11 बजे पूर्वाभ्यास कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button