छत्तीसगढ़

भारतीय बौद्ध महासभा की रायपुर टीम का गठन

Formation of the Raipur team of the Bharatiya Bauddha Mahasabha

प्रफुल्ल मेश्राम बने जिला अध्यक्ष, अरुण बागड़े को महासचिव और अभिषेक डोंगरे कोषाध्यक्ष नियुक्त

रायपुर। भारतीय बौद्ध महासभा युवा प्रकोष्ठ की रायपुर जिला कमिटी का गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े ने उपस्थित सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

नवगठित जिला कार्यकारिणी में प्रफुल्ल मेश्राम को जिला अध्यक्ष, अरुण बागड़े को जिला महासचिव तथा अभिषेक डोंगरे को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं जागेश गड़पायले, आरजू रामटेके एवं सिद्धार्थ गड़पायले को जिला उपाध्यक्ष तथा आदित्य रामटेके, पमिल धोने एवं अमित देशभ्रतार को जिला सचिव नियुक्त किया गया।

युवाओं को संगठित करने पर जोर

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा गया कि युवा प्रकोष्ठ समाज के युवाओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा को सामाजिक कार्यों की दिशा में लगाते हुए अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय बौद्ध महासभा से जोड़ने तथा सामाजिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े ने कहा कि समाज की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा साथी संगठन के कार्यक्रमों में एकजुट होकर सहभागिता करें और सामाजिक जागरूकता एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

पदाधिकारियों एवं युवाओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े, प्रदेश महासचिव बेनीराम गायकवाड़, जिला अध्यक्ष विजय गजघाटे, जिला कोषाध्यक्ष विनायक वरघट, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष योगेश रावत, प्रदेश महासचिव संदीप डोंगरे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, बौद्ध उपासक एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजहित एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button