छत्तीसगढ़

इंद्रावती भवन में लिफ्ट फंसी, 8 अधिकारियों की अटकी सांसें

Lift gets stuck in Indravati Bhavan; 8 officials left holding their breath.

रायपुर। नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में लिफ्ट अचानक बंद होने से 7-8 कर्मचारी और अधिकारी करीब आधे घंटे तक अंदर फंसे रहे घटना शुक्रवार की है। कर्मचारियों के मुताबिक, बंद लिफ्ट में लंबे समय तक फंसे रहने से दम घुटने जैसा महसूस होने लगा और सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के बाद वह बीच में ही अटक गई थी। अंदर फंसे कर्मचारी काफी देर तक बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान लिफ्ट के अंदर गर्मी और घुटन बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बाहर मौजूद कर्मचारियों ने लिफ्ट खोलने की कोशिश शुरू की। काफी जद्दोजहद के बाद दरवाजा खोला गया और सभी को बाहर निकाला गया।

लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं होने की शिकायत

कर्मचारियों का कहना है कि इंद्रावती भवन की लिफ्ट का लंबे समय से नियमित मेंटेनेंस नहीं हुआ है। रोजाना बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी इस लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद लिफ्ट की नियमित जांच और रखरखाव नहीं होने से इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

आधे घंटे तक अंदर फंसे रहे, बिगड़ सकती थी स्थिति

लिफ्ट में फंसे कर्मचारियों के मुताबिक, अगर लिफ्ट का दरवाजा कुछ और देर तक नहीं खुलता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। बंद जगह में सांस लेने में परेशानी और घुटन के कारण कर्मचारी परेशान हो गए थे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी भवन में रोजाना इतनी बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, इसलिए लिफ्ट का नियमित मेंटेनेंस और सुरक्षा जांच जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button