छत्तीसगढ़

लोरमी में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन की सख्ती, शांति समिति की बैठक में दिए दिशा-निर्देश

Administration takes a strict stance on Ganesh Utsav in Lormi; guidelines issued during the Peace Committee meeting.

जिला संवाददाता मुंगेली 

माखन सिंह 

लोकेशन लोरमी 

लोरमी। गणेश चतुर्थी को लेकर लोरमी रेस्ट हाउस में प्रशासन एवं पुलिस विभाग की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम अजीत पुजारी के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में गणेश पंडाल, डीजे, विसर्जन और कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

नायब तहसीलदार संतानूतारम ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन को भी लगातार गश्त और निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका सीएमओ चंदन शर्मा ने गणेश समितियों से अपील करते हुए कहा कि नगर में झांकी निकालते समय धूमाल एवं डीजे का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाए और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम को नगर सीमा से बाहर रखने का प्रयास किया जाए।

उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने, लड़ाई-झगड़ा या उपद्रव करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जवानों की नगर के विभिन्न स्थानों पर तैनाती की जाएगी और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी।

प्रशासन ने गणेश समितियों एवं आम नागरिकों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने तथा निर्धारित समय-सीमा में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button