छत्तीसगढ़

शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित हुए पॉवर जोन के कार्मिक

Power Zone personnel honored with the Shiromani Award

भिलाई इस्पात संयंत्र में आयोजित शिरोमणि पुरस्कार समारोह में पॉवर जोन के उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को विगत दिनों कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

भिलाई इस्पात संयंत्र के ऐसे कार्मिक, जो अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए सुरक्षा के सभी मानदंडों का पालन करते हैं तथा कंपनी के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपने कार्य में नवीनता एवं उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हैं, उन्हें प्रबंधन द्वारा शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

 

इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए जून 2024 के कर्म शिरोमणि पुरस्कार से चार्जमैन कम सीनियर तकनीशियन, पी एंड बीएस श्री प्रकाश राउत, जनवरी 2025 के लिए जूनियर इंजीनियर, पी एंड बीएस श्री बिचित्र नायक, फरवरी 2025 के लिए चार्जमैन कम सीनियर ऑपरेटर, पी एंड बीएस श्री छबि राम पैकरा, मार्च 2025 के लिए जूनियर इंजीनियर, पी एंड बीएस श्री सिमत सिंह मसराम, अप्रैल 2025 के लिए चार्जमैन कम सीनियर तकनीशियन, पीईएम, श्री शिव शंकर बैरागी, मई 2025 के लिए इंजिनीयरिंग एसोसिएट, पी एंड बीएस श्री फूलदास, जून 2025 के लिए जूनियर इंजिनीयरिंग एसोसिएट पी एंड बीएस श्री अमित कुमार सिंह, जुलाई 2025 के लिए टेक्निकल एसोसिएट, पी एंड बीएस श्री नवनीत कुमार, अगस्त 2025 के लिए इंजिनीयरिंग एसोसिएट पी एंड बीएस श्री चंद्रकांत तुकाराम घागरे, सितंबर 2025 के लिए जूनियर इंजीनियर, पी एंड बीएस श्री नकुल प्रसाद वर्मा, अक्टूबर 2025 के लिए चार्जमैन कम सीनियर तकनीशियन, पी एंड बीएस श्री हरीश चंद मसतकर तथा नवंबर 2025 के लिए इंजिनीयरिंग एसोसिएट, पी एंड बीएस श्री रमेश चौधरी को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक, पावर फैसिलिटीज, श्री शेख जाकिर ने की। पॉवर जोन के महाप्रबंधक, श्री पी. कृष्ण मोहन, श्री घनश्याम प्रसाद कुर्रे, श्री संजय अग्रवाल, श्री सैय्यद हुसैन असद, उप महाप्रबंधक, पीईएम, विजय कुमार सैनी तथा उप महाप्रबंधक, पी एंड बीएस, तरुण कुमार दत्ता ने पुरस्कार विजेताओं को प्रवीणता प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए। पुरस्कार विजेताओं के जीवनसाथियों के लिए प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने पुरस्कार विजेताओं के कार्यस्थल में योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की।

 

कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन कार्यालय की सहायक प्रबंधक सुश्री नवनीता चौहान ने किया। आभार प्रदर्शन अनुभाग अधिकारी, मानव संसाधन-एम एंड यू सुश्री डामेश्वरी बेलसर द्वारा किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button