मनोरंजन

बिरजू लोहार की एंट्री ने बढ़ाया ‘मिर्जापुर’ का रोमांच

Birju Lohar's entry has heightened the thrill of ‘Mirzapur’.

नई दिल्ली। ‘मिर्जापुर’ की गद्दी और वर्चस्व की लड़ाई अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे तक पहुंच चुकी है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ में पुराने किरदारों के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आए हैं। इन्हीं में एक नाम है बिरजू लोहार, जिसका किरदार एक्टर मोहित मलिक ने निभाया है।

फिल्म में मोहित की एंट्री ने कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ दिया है। खास बात यह है कि बिरजू लोहार का बीना भाभी यानी रसिका दुगल के किरदार से पुराना कनेक्शन दिखाया गया है। दोनों के बीच फिल्माए गए रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स भी चर्चा में हैं। मोहित का किरदार कई जगह लाइमलाइट बटोरता नजर आता है।

टीवी के जाने-माने एक्टर हैं मोहित मलिक

बिरजू लोहार के रोल में मोहित मलिक को देखकर अगर आप सोच रहे हैं कि ये एक्टर कौन हैं। तो बता दें कि वह टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। मोहित पिछले 20 साल से ज्यादा समय से एक्टिंग की दुनिया में काम कर रहे हैं। वह कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

हालांकि उन्हें घर-घर पहचान 2013 के टीवी शो ‘डोली अरमानों की’ से मिली। इस शो में उनके एक्टिंग को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। इसके बाद उनकी गिनती टीवी के चर्चित कलाकारों में होने लगी।
‘झलक दिखला जा’ में भी दिखाया टैलेंट

मोहित मलिक सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा लिया। अपनी डांसिंग स्किल्स से भी उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता है। शो में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया था।

जहां ‘मिर्जापुर’ के पुराने किरदारों की अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग है, वहीं मोहित मलिक की एंट्री ने कहानी में एक नया चेहरा, नया कनेक्शन और नया भौकाल जोड़ दिया है।
मिर्जापुर के बारे में…

मिर्जापुर: द मूवी को एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। है। वहीं, इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसके डायरेक्टर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। इसमें सीरीज के कई किरदारों की झलक देखेगी। दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर मुन्ना भैया के रोल में नजर आ रहे हैं। जबकि अली फजल, गुड्डू पंडित बने हैं। इस बार बबलू पंडित के किरदार में जितेंद्र कुमार यानी पंचायत के सचिव जी दिखाई देंगे। इसके अलावा रवि किशन भी इस बार अलग अंदाज में नजर आएंगे। यह 4 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button