chhattisgarh : मन की बात @ मोदी /शतक -100 कड़ियां पूर्ण

रायपुर। मन की बात/ @ मोदी – मेरा अटूट विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. इस साल हम जहां आजादी के अमृतकाल में आगे बढ़ रहे हैं. वहीं जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहे हैं. यह भी एक वजह है कि एजुकेशन के साथ-साथ डाइवर्स ग्लोबल कल्चर्स को समृद्ध करने के लिए हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है. ऐसे ही हमने स्वच्छ सियाचिन, सिंगल यूज प्लास्टिक और ई-वेस्ट जैसे गंभीर विषयों पर भी लगातार बात की है. आज पूरी दुनिया पर्यावरण के जिस मुद्दे को लेकर इतना परेशान है, उसके समाधान में मन की बात के प्रयास बहुत अहम है.

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी बड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों की संख्या में प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में मन की बात के 100 वें संस्करण को सुना गया। आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज, बूथ क्रमांक 42, 43, 44 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सुना।



वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव शहर के महेश्वरी भवन में, विधायक एवं वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भांठागांव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ग्राम सेमरा नवागढ़ मंडल जिला जांजगीर, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी दंतेवाड़ा, राम विचार नेताम ग्राम बाहरचुरा जिला बलरामपुर और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधानसभा के आलेख मंदिर परिसर, पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड रायपुर बूथ क्र. – 206 में मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को श्रवण किया ।



