मध्यप्रदेश

अतिवृष्टि से प्रभावित महराज पुरवा में राहत कार्य तेज, जरूरतमंदों को बांटा गया राशन व आवश्यक सामग्री

Relief operations intensified in Maharaj Purva, an area affected by excessive rainfall; rations and essential supplies distributed to the needy.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

ग्राम पंचायत अतरैला के ग्राम महराज पुरवा में अतिवृष्टि के कारण हुए जलभराव से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए त्वरित कदम उठाए गए। जल निकासी के बाद प्रभावित लोगों की जरूरतों को देखते हुए राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

 

राहत एवं सहायता कार्य में सर्पंच रामभुवन पाण्डेय , पंचायत सचिव एवं सब इंजीनियर ने सक्रिय भूमिका निभाई और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने में सहयोग किया।

 

इस मानवीय एवं सामाजिक सेवा कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता नीरज सिंह एवं लवलेश मिश्रा का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा। उनके सहयोग से जरूरतमंद एवं प्रभावित लोगों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाई जा सकी।

 

अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के इस संयुक्त प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button