राजनीति
Raipur : आप के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने ली पत्रकार वार्ता, कहा – हमारा संगठन बीजेपी और कांग्रेस से बहुत मजबूत

रायपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संदीप पाठक ने छत्तीसगढ़ में संगठन को लेकर कहा कि हमारे पास पर्याप्त समय है। अभी हमने कार्यकर्ता जोड़ने का एक अभियान चलाया था, उसके बाद संगठन की घोषणा हुई। अगले 15 से 20 दिनों में अगली घोषणा कर दी जाएगी। हमारा संगठन बीजेपी और कांग्रेस से बहुत मजबूत है।



